श्री 5 मन्दिर समिति, गंगोत्री धाम, हिमालय सेवाएँ (ऑनलाइन बुकिंग सेवा उपलब्ध )
अक्षय तृतीया : अक्षय तिथि सनातन धर्म की सबसे पवित्र तिथि है इस दिन श्री गंगोत्री धाम के कपाट तीर्थ यात्रियों के लिए खोल दिए जाते हें जिस दौरान मुख्य श्री गंगा मंदिर में मुख्य रावल और तीर्थ पुरोहितों के द्वारा अभिषेक,हवन और पूजन किया जाता है.
Akshaya Tritiya: Akshaya Tritiya is one of the most sacred dates in Sanatan Dharma. On this day, the gates of Shri Gangotri Dham are opened for pilgrims, and during this time, Abhishek, Havan, and Puja are performed at the main Shri Ganga Temple by the chief Rawal and the temple priests
श्री गंगा सप्तमी पर्व :
श्री गंगा जी के जन्मोत्सव के रूप में पूजित पर्व . मुख्य श्री गंगा मंदिर में रावल और तीर्थ पुरोहितों के द्वारा अभिषेक और पूजन किया जाता है.
Shri Ganga Saptami:
This festival is celebrated as the birth anniversary of Goddess Ganga. Abhishek and Pooja (worship) are performed by the chief Rawal and other temple priests.
श्री गंगा दशहरा पर्व पूजन : श्री गंगा जी के पृथ्वी पर अवतरण दिवस के रूप में पूजित . महाराज भागीरथ की रथ यात्रा निकली जाती है , गंगा स्नान के उपरांत रावल और तीर्थ पुरोहितों के द्वारा विशेष पूजन और हवन किया जाता है.
Shri Ganga Dussehra: Celebrated as the day of Goddess Ganga’s descent to Earth. A chariot procession of Maharaja Bhagirath is taken out, and after Ganga Snan, special prayers and hawan etc. are performed by the Rawal and other priests.
श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व : भगवान् श्री कृष्ण के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाने वाला प्रमुख त्यौहार जिस दौरान विशेष पूजन,जागरण , भब्य झांकी , भजन-कीर्तन आदि का आयोजन किया जाता है.
Shri Krishna Janmashtami : A major festival celebrated as the birth anniversary of Lord Krishna, during which special prayers, vigils, grand processions, devotional songs, and other events are organized.
नवरात्र पूजन :
माँ भगवती जगदम्बा को समर्पित यह 10 दिवसीय अनुष्ठान पूर्ण विधि-विधान से आचार्यों और तीर्थ पुरोहितों द्वारा संपन्न किया जाता है
Navratri Pooja:
This 10-day ritual, dedicated to Goddess Bhagwati Jagadamba, is performed with complete rituals and procedures by Acharya,Rawal & other priests.
यज्ञं /हवन आदि : रावल एवं तीर्थ पुरोहितों के द्वारा ब्याक्तिगत रूप से भी और दानी-दाता यजमानो की और से विभिन्न पर्व और अवसरों पर हवन / यज्ञं आदि का आयोजन किया जाता है .
Yagna/Havan etc.: Yagnas/Havans are organized by the Rawal and temple priests, both individually and on behalf of the donors and patrons, on various festivals and occasions.